सबकी खबर , पैनी नज़र

October 4, 2026 12:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 4, 2026 12:16 am

श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने मुख्यमंत्री से भेंट की, चमियाणा अस्पताल को दिए 30 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

शिमला 18 जनवरी, 2024:

श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन की ओर से सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल चमियाणा, शिमला के लिए 18 लाख रूपये लागत के 30 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने संगठन के इस परोपकारी योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के नॉर्थ जोन के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, सदस्य डॉ. रमेश चौहान, डॉ. मनदीप गोमा, जोगिन्द्र सिंह और दीपक परमार उपस्थित थे।