सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 8:29 am

सरकार के ख़िलाफ़ उठने लगी आवाज़े तो प्रदर्शन पर लगाई रोक : जयराम ठाकुर

शिमला 02 फ़रवरी 2024: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने सेअसंतोष की आवाज़ें नहीं दबा पाएगी कांग्रेस सरकार

पूरे देश में राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही है रोक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला दौरा होगा ऐतिहासिक 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व किए एक भी वादे को निभाया और न ही सरकार बनने के बाद एक भी ऐसा काम किया जो सरकार करती है। जो लोगों को पिछली सरकार में मिला हुआ था वह भी छीन रही है। ऐसे में लोगों में असंतोष होना लाज़िमी है। जब सरकार लोगों की आवाज़ नहीं सुनेगी तो मजबूर होकर लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे, जिससे सरकार के कानों तक उनकी आवाज़ पहुंचे। लेकिन सरकार ने लोगों को संतुष्ट करने की बजाय, लोगों की माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बजाय उनकी आवाज़ों को दबाना चाह रही है। सरकार ने शिमला में प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। सरकार को लगता है कि इस तरह के तानाशाही तरीक़े से वह लोगों की आवाज़ दबा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब लोग सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना नहीं छोड़ेंगे।मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि लोगों की आवाज़ दबाकर उन्हें ख़ामोश नहीं किया जा सकता है। यह आवाज़े तक शांत होंगी जब उनके मुद्दों का निपटारा होगा। जब उनकी समस्याओं को निपटाने की नीयत से सरकार उन्हें सुनेगी और उन समस्याओं को हल करने  लिए गंभीरता से प्रयास करेगी।जयराम ठाकुर कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा चला रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि हिमाचल में झूठ बोलकर, लोगों को झूठी गारण्टियां देकर सरकार बनाई है। सरकार बनाने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश में अन्याय ही कर रही है। सरकार माताओं-बहनों के साथ अन्याय कर रही है। युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। किसानों-बाग़वानों के साथ अन्याय कर रही है। अब सरकार अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले के साथ अन्याय करते हुए उनका लोकतांत्रिक हक़ भी छीनना चाह रही है। उन्होंने  कि बीजेपी सरकार को इस तरह से मनमानी नहीं करने देगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं ऊर्जा बढ़ेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हर बूथ से बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी भार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।