सबकी खबर , पैनी नज़र

September 2, 2026 9:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 2, 2026 9:15 pm

शिक्षा विरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों के खिलाफ हमीरपुर से होगा शंखनाद : नैंसी अटल

झूठी गारंटियों और शिक्षा विरोधी सरकार के खिलाफ 8 सितंबर को हमीरपुर में विशाल रैली : नैंसी अटल

शिमला: 2 सितंबर 2026,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं को उम्मीद थी कि विधानसभा में उनकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा होगी, लेकिन सरकार फीस वृद्धि, शिक्षा व्यवस्था और छात्र संघ चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बचती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले लगभग डेढ़ महीने से प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनरत है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में करीब 20 दिनों तक भूख हड़ताल चली। लगातार आंदोलन के बाद फीस में कुछ कमी तो की गई, लेकिन फीस वृद्धि पूरी तरह वापस नहीं ली गई। सरकार द्वारा आंदोलनों को दबाने और उन्हें लंबा खींचने का प्रयास किया गया, लेकिन विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

नैंसी अटल ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है। एसपीयू मंडी का दायरा लगातार कम किया जा रहा है, नौणी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन करना पड़ा और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबे समय से स्थायी कुलपति की अनुपस्थिति तथा प्रशासनिक अव्यवस्था गंभीर सवाल खड़े करती है। पिछली प्रेस वार्ता में भी विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया था कि यदि कुलपति विश्वविद्यालय नहीं आते तो उनके कार्यालय पर ताला लगाने की स्थिति आएगी, जिसकी एक चाबी मुख्यमंत्री और दूसरी राज्यपाल को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि एचपीटीयू में लंबे समय से स्थायी कुलपति और डीन नहीं हैं तथा नियमित स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद की मांग है कि एचपीटीयू को सेल्फ फाइनेंस से हटाकर एडेड इंस्टीट्यूशन बनाया जाए और रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर की शिक्षा व्यवस्था ही खस्ताहाल है। कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नैंसी अटल ने कहा कि 8 सितंबर को हमीरपुर में 3000–4000 कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शिक्षा, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर होगी। झूठी गारंटियों और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 सितंबर से बड़ी रैली का शंखनाद किया जाएगा।
_____________________
जारीकर्ता
नैंसी अटल अभाविप हिमाचल प्रदेश प्रदेश मंत्री
9805661596