सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 1:23 pm

देश में जहां सात चरणों में चुनाव होगा वही हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में पहली जून को किया जाएगा

https://youtu.be/M0WkNjEWSPo?feature=shared
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर आज घोषणा कर दी है पूरे देश में जहां सात चरणों में यह चुनाव होगा वही हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में पहली जून को किया जाएगा । लेकिन सबसे बड़ी रोचक बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में पैदा हुए राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा सदस्यता से निष्कासित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों के निलंबन पर भी चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी है और अब इन 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी का एक भी प्रत्याशी इन चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाता है तो हिमाचल प्रदेश में हंग असेंबली बन जाएगी और एक बार फिर से आजाद उम्मीदवारों के हाथ में पूरा खेल आ जाएगा या यूं कहे की सत्ता का केंद्र बिंदु तीन आजाद उम्मीदवार होंगे । यदि वे कांग्रेस को समर्थन नहीं देते हैं तो फिर स्थिति बेहद नाजुक और असमंजस वाली होगी तो क्या हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर से चुनावी रण में जाएगा । प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे हैं इन चुनावों को लेकर पूरी जानकारी दी उन्होंने कहा कि 7 मई को चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी 7 मई से 14 मई तक नामांकन भरे जा सकेंगे 15 मई को छंटनी होगी और 17 मई को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है । पहली जून को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा जबकि पूरे देश के साथ ही 4 जून को मतगणना होगी और 6 जून तक चुनावों की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी ।