सबकी खबर , पैनी नज़र

May 12, 2026 11:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 12, 2026 11:06 am

कांगड़ा सीट पर डॉ राजीव भारद्वाज और मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने रविवार को 92 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारी के तौर पर जो सामने आया है वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का है।

पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। वहीं, कांगड़ा सीट पर डॉ राजीव भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा अपनी पहली सूची में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला सीट से सुरेश कश्यप को मैदान में उतार चुके हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस इन चारों सीटों पर किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।