सबकी खबर , पैनी नज़र

June 30, 2026 4:20 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 30, 2026 4:20 am

देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना पर पिंक पेटल पर गर्ज़ी एबीवीपी

दिनाँक 23/04/2024

सुक्खू सरकार में कानून व्यवस्था तार-तार, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल – गौरव कुमार

व्यवस्था परिवर्तन के साथ बिगड़ी कानून व्यवस्था – अभाविप

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व पुलिस में हुई झड़प


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने 23 अप्रैल,2024 को पालमपुर बस स्टैंड में हुए छात्रा पर हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला जलाया गया तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा हाथापाई की गई। जिसमे कुछ कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने पालमपुर में हुई अमानवीय घटना के विरोध में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था , प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले और प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार के विरोध में जमकर नारेबाजी की ।
इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई, सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी गैरंटी प्रदेश की महिलाओं को दी थी, परंतु वह सारी झूठी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर बात की जाए तो पालमपुर बस स्टैंड की तो दिन दहाड़े एक युवक ने बेख़ौफ़ होकर युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर के लहूलुहान कर दिया ,जिसके कारण उस छात्रा को गहरी चोटें आई तथा आज वह जिंदगी और मौत की लड़ाई पीजीआई में लड़ रही है।

अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पालमपुर की देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत कष्टदाई है जो की पुलिस प्रशासन के ऊपर भी सवाल खड़े कर रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके इस बयान का विरोध करती है और व्यवस्था परिवर्तन पर सवाल उठाते हुए कहा की परिवर्तन तो नही हुआ बल्कि देवभूमि में महिलाएं और भी ज्यादा असुरक्षित हो गई हैं। आज देवभूमि की महिलाएं इस सरकार से पूछ रही है कि हमें ₹1500 नहीं चाहिए था इसकी बजाय हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रदेश सरकार।

इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने धरने के दौरान कहा की जबसे व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आई है उस समय से ऐसे ही लगातार हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है प्रदेश में चोरी चकारी , लूट ,मर्डर जैसी वारदाते बढ़ती हुई सामने आई है। जिसकी वजह से देव भूमि हिमाचल प्रदेश की छवि विश्व पटल पर धूमिल हो रही है।

इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम नहीं है। जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध प्रकट कर रहे थे। तभी पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की जाती है। पुलिस प्रशासन की विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के ऊपर इस तरह की कार्रवाई की विद्यार्थी परिषद कई शब्दों में निंदा करती है।