सबकी खबर , पैनी नज़र

October 1, 2026 6:43 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 1, 2026 6:43 pm

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पीआईबी और सीबीसी ने किया स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान                                        स्वास्थ्य जांच शिविर में 75 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई                                                                                               शिमला, 01अक्टूबर ! पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो सीबीसी, शिमला द्वारा आज सीजीओ परिसर में सफाई कर्मियों और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय शिमला डॉ. रोहन सिंह चौहान की टीम ने सीजीओ परिसर के सभी कार्यालयों के सफाई कर्मियों, महिलाओं और अन्य स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सा दल में श्रीमती वंदना और श्रीमती राधा देवी एवं श्रीमति रिता कुमारी भी शामिल रहीं। शिविर में ब्लड प्रेशर और मधुमेह सहित विभिन्न जांच की गई। सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आयोजित इस शिविर से पूर्व सभी सफाई मित्रों को उनके परिश्रम और परिसर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सर्टिफिकेट,सेहत किट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सफाई कर्मचारी प्रियंका ने सभी से आग्रह किया कि हमें अपने घरों के अलावा ऑफिस परिसर और सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने में मदद करनी चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से और अधिक ईमानदारी और उत्साह से काम करने की प्रेरणा मिलती है।     
पीआईबी कार्यालय, हिमलोक परिसर में आयोजित शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव प्रदान किए गए। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सफाई मित्रों को हैंडवॉश, मास्क और ग्लब्स  भी वितरित किए। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना रहा। इस  स्वास्थ्य शिविर में सफाई मित्रों, महिलाओं और कर्मचारियों सहित कुल 75 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
इससे पहले पीआईबी और सीबीसी शिमला के कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सीजीओ परिसर में साफ-सफाई और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें परिसर के बेसमेंट, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की विशेष सफाई की गई। सहायक निदेशक पीआईबी संजीव शर्मा ने बताया कि यह  राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इस वर्ष “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत आज नागरिकों और कर्मचारियों ने मिलकर स्वैच्छिक श्रमदान किया।  सीबीसी शिमला के सहायक निदेशक प्रकाश पंत ने कहा कि परिसर की स्वच्छता  केवल सफाई कर्मियों का ही उद्देश्य नहीं है बल्कि हर कर्मचारी का नैतिक कर्तव्य भी है। ताकि हमारे आसपास का पर्यावरण साफ-सुथरा बना रहे। उन्होंने हेल्थ कैम्प के लिए  डॉक्टर चौहान और उनकी टीम भी आभार व्यक्त किया ।