सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 12:14 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 12:14 pm

मांजू में लोकगीत के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता संदेश

सोलन  दिनांक 07.05.2024: हिमाचल प्रदेश में एक जून, 2024 को सातवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम अर्की ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांजू में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
 स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा और डॉ. हेमराज सूर्य ने इस अवसर पर बताया कि प्रत्येक मतदाता का सहयोग लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मज़बूती और सुदृढ़ता के लिए मतदान वाले दिन अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।
स्वीप सहायक नोडल अधिकारी प्रो. योगेश कुमार ने ‘आसा सभी वोटा-पाणे जाणा’ लोकगीत के माध्यम से मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक शेखर गुप्ता, चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के प्रभारी, बूथ स्तर अधिकारी विमला देवी, हटनाली बूथ के बीएलओ चेतराम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।