सबकी खबर , पैनी नज़र

October 10, 2026 3:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 10, 2026 3:16 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने नाहन में सुनी मन की बात

नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82, शम्भूवाला में भाजपा जिला, मण्डल पदाधिकारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से पूरे भारत के बारे में पता चलता है और इस कार्यक्रम से अनेकों संस्कृति एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल का जिक्र किया इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री और हिमाचल का कितना गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और वो हिमाचल की विशेष चिंता करते है।

उन्होंने कहा 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को असम के चराईदेव मैदाम के बारे में अवगत करवाया जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में यह भारत का 43वां स्थल होगा, लेकिन पूर्वोत्तर से यह पहला स्थल होगा। चराईदेव का अर्थ है पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर, यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और अपनी कीमती वस्तुओं को मोइडम में रखते थे।