सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 11:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 11:03 am

तेरंग में दूसरे दिन भी जारी रही हादसे में लापता लोगों की खोज- उपायुक्त

मंडी. 2 शव हुए  बरामद, 5 अभी  लापता एसडीएम पधर डॉ भावना वर्मा कर रही हैं बचाव कार्यों की देखरेख

मंडी, 2 अगस्त। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग गांव में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। हादसे के दूसरे दिन अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए हैं। अभी तक रेस्क्यू टीमें 5 शवों को बरामद कर चुकी हैं। हादसे के बाद अभी भी 5 लोग लापता  हैं जिनकी तलाश अभी तक जारी है।  हादसे में 10 लोग लापता हुए थे, इनमें से पहले दिन तीन के शव बरामद कर लिए थे।  
उपायुक्त ने बताया कि हादसे के बाद से कार्यवाहक  एसडीएम पधर डॉ भावना वर्मा लगातार वहां मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही खोज अभियान चलाया हुआ है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और होमगार्ड के जवान लापता लोगों के ढूंढने का कार्य कर रहे हैं।
मृतकों के परिजनों को बांटी 25-25 हजार रुपये की राहत राशि
नायब तहसीलदार टिक्कन जोगिन्द्र सिंह ने प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की कुल 75,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की। उन्होंने इस दौरान 25 प्रभावितों को जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें राशन किट, मेडिकल किट और तिरपाल भी वितरित किये। इनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है।