सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 11:02 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 11:02 am

लापता लोगों की ड्रोन से की जा रही है तलाश

मंडी, 2 अगस्त। उपायुक्त  अपूर्व देवगन ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है। हादसे वाले स्थान से नीचे की ओर खड्ड बहती है जिसमें पानी का बहाव बहुत तेज है। वहां पर एनडीआरएफ और पुलिस की एक-एक टीम ड्रोन की सहायता से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।  उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी रहेगा। अभी तक एक 3 माह की और एक 11 साल की लड़कियों के अलावा तीन लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण तलाशी अभियान मैनुअली ही चलाया जा रहा है। इसमें रेस्क्यू टीमों के अलावा स्थानीय लोग भी बहुत मदद कर रहे हैं।