सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 11:40 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 11:40 pm

मोदी सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम : राजीव बिन्दल

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को डॉ. राजीव बिंदल की बधाई

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के उत्थान के प्रति अपनी कटिबद्धता और प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, वे पूर्ववर्ती सरकारों में संभव नहीं हो पाए। भाजपा की नीति स्पष्ट है कि देश का संपूर्ण विकास बिना 50% महिला आबादी के उत्थान के संभव नहीं।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना और गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्त कर गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का जो अभियान मोदी सरकार चला रही है, वह भारत की तस्वीर बदलने वाला है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन तलाक के कारण दशकों से पीड़ित मुस्लिम समाज की बहनों को न्याय दिलाने का कार्य मोदी सरकार ने कर दिखाया, जिसे कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के लालच में रोकने की कोशिश की थी। आज देश की हर बेटी, हर महिला मोदी सरकार की नीतियों से सशक्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण का एक और नया अध्याय लिखा है। विद्यार्थी परिषद और विश्वविद्यालय के चुनावों से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में दिल्ली और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।