सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 11:59 am

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम किलाड़ का किया दौरा

शिमला 15 अप्रैल, 2025, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा किया और यहां रह रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने आश्रम के क्लासरूम और उनके रहने के कमरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और शिक्षा से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कानून बनाकर उन्हें यह अधिकार दिया है। उन्होंने बालिका आश्रम किलाड़ में रह रही बच्चियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने आश्रम की सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान करने के साथ-साथ शीघ्र ही उनको एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम एकलव्य स्कूल किलाड़ का भी दौरा किया और बच्चों के साथ बातचीत की। सभी बच्चे मुख्यमंत्री के मिलकर बेहद खुश थे।