सबकी खबर , पैनी नज़र

October 30, 2026 12:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 30, 2026 12:34 am

नेपाल में आई त्रासदी के दृष्टिगत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित

नेपाल में फंसे, लापता अथवा व्यक्ति से सम्पर्क न हो पाने की स्थिति में मिलेगी अविलंब सहायता*
*मंडी, 27 अगस्त।* ने पाल में 26 अगस्त, 2026 को अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर मंडी जिला प्रशासन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया है।
अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि यदि मंडी जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा हुआ है, लापता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो उसके परिजन बिना किसी विलंब के प्रशासन को सूचना दें। परिजन अपने नजदीकी उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में भी संपर्क कर लापता व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित अथवा लापता व्यक्तियों की खोजबीन, राहत, बचाव एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन ने मंडी जिले के लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन नेपाल में फंसा, लापता या प्रभावित हुआ है, तो वे तत्काल विभिन्न माध्यमों से सूचना साझा कर सकते हैं। इनमें आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1077, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203, 01905-226204 अथवामोबाइल नंबर 85447-71889 या ईमेल ddma-man-hp@gov.in पर सूचना साझा कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने परिजनों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की स्थिति में बिना विलंब सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय समय पर सुनिश्चित किया जा सके।



—