हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज विश्विद्यालय परिवार द्वारा पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा मारे गए मासूम 28 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर आज दोपहर कुलपति कार्यालय के बाहर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

इस सभा में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित हुए । इस कायरतापूर्क कृत्य पर डॉ नितिन व्यास ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगांव में जिस तरह धर्म पूछ पूछ कर केवल हिंदू धर्म के अनुयाइयों को जो केवल पर्यटक के रूप में घूम रहे थे गोलियों से भून देना भारत की एकता , अखंडता पर गहरा आघात है जिससे हर भारत वासी के मन में गुस्सा है । पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का जवाब भारत को कड़े तरीके से करना चाहिए । उन्होंने अमर शहीदों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की । सभा को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो राजेंद्र वर्मा जी ने संबोधित करते हुए इस कुकृत्य पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं कहा की इस घड़ी में हर भारत वासी देश के साथ खड़ा है और इस आंतकवाद का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए । सभा में अमर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा अंत में विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस श्रद्धांजलि सभा में कहा गया कि प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री जी को भेजा जाएगा जिसमें उनसे पुरजोर मांग की जाएगी कि इस पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा किया गए कुकृत्य का करारा जवाब दिया जाए । इस शोक सभा में प्रो राजेंद्र वर्मा , प्रो नागेश ठाकुर , प्रो ज्योति प्रकाश , प्रो खेम चंद ,प्रो नितिन व्यास , प्रो शिवकुमार डोगरा , प्रो सुरेंद्र डॉ जोगिंदर सकलानी , प्रो बलजीत , डॉ अंकुश , डॉ योगराज ,डॉ अंजलि , डॉ सुशीला नेगी , डॉ नीलम , डॉ सुनीता , डॉ सपना चंदेल डॉ रीतिका , डॉ शशिकांत , डॉ राजेश , डॉ राम लाल , डॉ अनिल , डॉ गौरव , ग़ैर शिक्षक कर्मचारी कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ सुनील , कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार , मोतीलाल , गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश , धीरेंद्र मिश्रा , शिवकुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थेI





