सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 2:54 am

पाकिस्तान से होने वाले संभावित साइबर हमलों से बचाव को लेकर साईबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

शिमला, 8 मई : पाकिस्तान से होने वाले संभावित साइबर हमलों से बचाव को लेकर साईबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। हिमाचल सीआईडी, साइबर अपराध की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साइबर हमले के प्रयासों में वृद्धि हुई है। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण चुराना और डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सात तरह के साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है। आज की दुनिया में साइबर युद्ध एक नया मोर्चा है और जन जागरूकत ही सबसे मजबूत रक्षा पंक्ति है।

ये हैं महत्वपूर्ण सावधानियां

– किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक न करें।

– ईएक्सई, ऐपीके या. जीप फॉर्मेट में संदिग्ध

फाइलें खोलने से बचें, खास तौर पर ‘डांस ऑफ हिलेरी’ नाम की फाइलें।

सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध, भ्रामक या भडक़ाऊ लिंक पर क्लिक या शेयर न करें।

सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल और कंप्यूटर पर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रहे।

सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करतेसमय संवेदनशील डेटा साझा करने से बचें।

– अपने बैंकिंग ऐप और पासवर्ड सुरक्षित रखें। किसी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।

– किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत अपने स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट करें।

हिमाचल प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, रात के समय घर के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बंद कर देनी चाहिए. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों में रहें और बिना जरूरत के यात्रा से बचें। एडवाइजरी में कहा गया है कि रात में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी चाहिए, ताकि किसी आपात स्थिति में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में कोई बाधा न हो। प्रशासन ने सभी निवासियों से इसका सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।
ऊना में भी ब्लैकआउट को लेकर एडवाइजरीइससे पहले ऊना में भी ब्लैकआउट सुनिश्चित करने की एडवाइजरी बीती रात को जारी की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक ने जिला भर में युद्ध जैसी स्थिति में ब्लैकआउट को सुनिश्चित करने का फरमान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिला की सभी पंचायतें ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी निजी और सरकारी भवन ब्लैकआउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी में न हो. ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गई सोलर लाइट्स को भी इन परिस्थितियों के दौरान पक्के तौर पर बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

प्रत्येक घर में एक फस्ट एड किट तैयार की जाए, जिसमें कुछ दवाओं के साथ कपड़े, टॉर्च, कुछ पैसे और पानी की बोतल आदि सामान सुरक्षित रखा जाए. इस मामले को लेकर जिला के सभी थाने और चौकियों के प्रभारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है।