सबकी खबर , पैनी नज़र

August 22, 2026 10:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 22, 2026 10:29 pm

साइकिल रैली के माध्यम से दिया फिटनेस का संदेश

धर्मशाला, 01 जून।  एमवाई भारत कांगड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत ने संयुक्त रूप से कांगड़ा के सभी आयु वर्ग के युवाओं के लिए खेल स्टेडियम धर्मशाला से शहीद स्मारक, धर्मशाला तक साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फिटइंडिया मूवमेंट के तहत संडेऑन साइकिल के 25वें संस्करण के तहत “फिटनेस के डोज आधा घंटा रोज” के आह्वान पर आयोजित किया गया था। सभी आयु समूहों के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और दैनिक जीवन में विशेष रूप से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में फिटनेस के महत्व का संदेश दिया।
साइकिल रैली को अंतरराष्ट्रीय युवा आइकन ज्योति ठाकुर भारतीय राष्ट्रीय एथलीट  ने हरी झंडी दिखाई।  साइकिल रैली का समापन शहीद स्मारक धर्मशाला में किया गया इस अवसर पर ध्रुव डोगरा उप निदेशक, एमवाई भारत कांगड़ा, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार और राकेश जस्सल मुख्य कोच (टेबल टेनिस), साई धर्मशाला,  नीलम चैधरी एमवाई भारत कांगड़ा द्वारा मुख्य अतिथि, युवा आइकन, प्रतिभागियों साइकिल चालकों और इस साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए उत्तम साइकिल वर्क्स, गग्गल एवं युवा उद्यमी स्नेह कुमार और ऋषभ कुमार को धन्यवाद किया।