Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला 23 नवम्बर, 2026
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी की सत्य, करुणा, समानता, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा पर आधारित शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानवता को प्रेरित करती हैं तथा समाज को शांति, सद्भाव और सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का ‘इक ओंकार’ का संदेश समस्त मानवता की एकता का प्रतीक है तथा उनकी शिक्षाएं ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका जीवन और दर्शन हमें मानव गरिमा को बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश देता है।राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और करुणा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कामना की कि गुरु नानक जयंती का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आध्यात्मिक चेतना का संचार करे।

Have something to say? Post your comment

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार: केवल सिंह पठानिया
विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत कांग्रेस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान