सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 10:07 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 10:07 pm

दो महिलाओं ने किया सुसाइड: एक ने फंदा लगाया, दूसरी ने जहर खा कर दी जान

ऊना में दो महिलाओं ने सुसाइड
कर लिया। दो मामले अलग-अलग
है। पहला मामला अंब में किराए
के मकान में रह रही 36 वर्षीय
महिला ने सुसाइड किया। मृतका
की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज
जिले की पीआईजी कॉलोनी निवासी
भूरी के रूप में हुई है।
मंगलवार रात की यह घटना नगर
पंचायत अंब के वार्ड-3 में हुई।
भूरी ने कमरे को अंदर से बंद कर
दुपट्टेसे फंदा लगा लिया। घटना के
समय उसका पति सोनू और बच्चे
दूसरे कमरे में थे। काफी देर तक
कोई आवाज न आने पर परिवार
ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा
न खुलने पर परिजन खिड़की की
जाली और सरिया निकालकर कमरे
में पहुंचे। महिला को फंदे पर लटका
देख परिजनों ने उसे तुरंत नीचे
उतारा। सिविल अस्पताल अंब ले
जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत
घोषित कर दिया।
डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया
कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों
को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक
जांच में घरेलूकलह आत्महत्या
का कारण सामने आया है। महिला
पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ
अंब में रह रही थी।
दूसरे मामले में महिला ने जहर
खाया, ऊना में उपमंडल अंब में एक
महिला की जहर निगलने से मौत
हो गई। मृतक की पहचान गंगोटी
गांव की रहने वाली 54 वर्षीय
संतोष देवी के रूप में हुई है। संतोष
देवी ने बीते दिन जहरीला पदार्थ
निगल लिया। परिजन उन्हें गंभीर
हालत में सिविल अस्पताल अम्ब
ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद
उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया
गया। वहां इलाज के दौरान उनकी
मृत्यु हो गई।
अंब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
करवाया और परिजनों को सौंप
दिया है। डीएसपी अंब वसूधा सुद
के अनुसार पुलिस मामले की जांच
कर रही है। जहर निगलने के कारणों
का पता लगाया जा रहा है।