सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 10:00 am

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए

शिमला 21 जुलाई, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सभी उपायुक्तों से दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के निकट न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने भूस्खलन, बाधित सड़कों और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय के महत्त्व पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने इस मौसम में आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने चंबा जिले के राजनगर की सुताह ग्राम पंचायत में भू-स्खलन के कारण एक मकान ढह जाने से हुई नवविवाहित जोड़े की मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।