Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

शहीद कुलविन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करके हजारों-हजारों बलिदानियों को नमन…

आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के रामपुर बाहरा पंचायत के शहीद कुलविन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करके हजारों-हजारों बलिदानियों को नमन किया। जिन्होनें आजादी के बाद से आज तक देश की सीमाआंे की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान दिया। शहीद कुलविन्द्र सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन के साथ युद्ध लड़ते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी पत्नी श्रीमती नीलो देवी उस समय 8 माह की गर्भवती थी। इस जवानी की अवस्था में हजारों-हजारों सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। हम वीर जवानो को नमन करते हैं और उनके परिवारजनो को शत-शत प्रणाम करते हैं।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि कारगिल का युद्ध देश के तात्कालिक यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़ा गया। सेनाओं के अदम्य साहस व बलिदान के कारण देश को विजयश्री प्राप्त हुई।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को 24 घंटे के अंदर घुटनो के बल लाकर खड़ा कर दिया और दुश्मन को उसके घर में घुसकर बूरी तरह परास्त किया गया, दुनिया में आज तक ऐसा कोई उदाहरण मौजूद नहीं है। भारत ने अपनी सामरिक शक्ति को मोदी जी के नेतृत्व में इतना मजबूत किया है कि यदि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगी तो उसे नेस्तोनाबूत कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित