सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

December 2, 2025 2:43 pm

प्रदेशाध्यक्ष बनाने की पैरवी, चर्चा में ये दो नाम..

कैबिनेट मंत्रियों में से भी हो सकता है कांग्रेस का मुखिया, रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी का नाम भी चर्चा में
हिमाचल प्रदेश में कांगे्रस अध्यक्ष के चयन को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में मजबूत नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की गई है। सूत्रों के अुनसार कद्दावर नेता को संगठन की कमान सौंपने को लेकर सभी नेता एकजुट दिखे। सरकार के मंत्रियों को इस मामले में अपनी राय देने को कहा गया था और बताया जा रहा है कि मंत्रियों में से भी किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें, तो शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नाम भी दावेदारों में शुमार हो गया है। कुछ अन्य नेताओं पर के नाम पर दिल्ली में चर्चा हुई है, जिनमें विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल और कुलदीप सिंह राठौर का नाम शामिल है। इससे पहले प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भी यह कह चुके हैं कि अध्यक्ष की कुर्सी पर रबड़ स्टैंप नहीं, बल्कि मजबूत नेता को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। दो मंत्रियों का नाम इसमें जुडऩे से मामला और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के साथ दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जो वन-टू-वन बैठक की है, उसमें मंत्रियों की राय कुछ इसी तरह से थी और उन्होंने अपनी बात को खडग़े व राहुल गांधी के साथ भी इसी तरह से रखा है।
रजनी पाटिन ने भी हाईकमान को सभी नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट दे दी है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में अनुसूचित जाति वर्ग के किसी नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की बात भी कही गई है,