सबकी खबर , पैनी नज़र

September 25, 2026 7:23 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 25, 2026 7:23 am

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 8 अगस्त, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।