सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 12:23 pm

आज एनएसयूआई ने छात्र नेता नासिर खान को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

शिमला। आज, एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने शिमला के राजीव भवन में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर दिवंगत छात्र नेता नासिर खान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा हार्डी की उपस्थिति में एनएसयूआई के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नासिर खान को याद किया।
जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा हार्डी ने नासिर खान के छात्र राजनीति में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नासिर खान ने हमेशा छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया और युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्शों को आज भी एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपना मार्गदर्शक मानते हैं।
इसके अतिरिक्त, नासिर खान को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रणदीप ठाकुर, कैंपस इंचार्ज रचित और धनंजय सहित एनएसयूआई के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नासिर खान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एनएसयूआई ने यह संकल्प लिया कि वे नासिर खान के बताए रास्ते पर चलकर छात्रों के हक की लड़ाई जारी