सबकी खबर , पैनी नज़र

July 28, 2026 2:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 28, 2026 2:16 am

पंचायती राज का चुनाव रोकना, लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को रोकने जैसा : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को सुनियोजित तरीके से कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने स्थगित करने का जन विरोधी निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी को पता है कि अगर पंचायत का चुनाव होगा तो वह जीत नहीं पाएंगे और उनका एक-एक प्रधान बुरी तरह हार का सामना करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात करती है पर असल में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी मतदान को हानि पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसका मतलब स्पष्ट है कि कांग्रेस लोकतंत्र के विरोध वाला राजनीतिक दल है।
उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी कमिश्नर से चिट्ठी निकली और उसके बाद राजस्व मंत्रालय से आपदा की नोटिफिकेशन। साफ दिख रहा है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहती ही नहीं थी कि चुनाव हो।