सबकी खबर , पैनी नज़र

July 3, 2026 11:01 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 3, 2026 11:01 pm

पंचायत चुनाव रद्द करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनाव रद्द करने पर कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार प्रदेश के लोगों का सामना नहीं कर सकती, इसलिए आपदा की आड़ में पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। सरकार को इस चुनाव के परिणाम पहले से ही पता है। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार तय है। इसलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव से किनारा किया और अब पंचायत चुनाव को भी रोक दिया है। आपदा के नाम पर पहले डिप्टी कमिश्नर से पत्र लिखवाए गए और तत्काल चुनाव टाल दिए गए। सब कुछ सरकार द्वारा स्क्रिप्टेड था। जिस आपदा के नाम पर सरकार चुनाव टाल रही है उन्हीं आपदा प्रभावितों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार अपनी नाकामी से भागने की बजाय जनता का सामना करें और निर्धारित समय पर चुनाव करवाए।