सबकी खबर , पैनी नज़र

August 25, 2026 1:46 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 25, 2026 1:46 am

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की

शिमला 15 नवम्बर, 2025, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।
मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध इंडियन आईडल नेहा दीक्षित और अन्य कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।