सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 19, 2026 12:16 pm

शिमला में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा सरदार पटेल के दृष्टिकोण, विचार व संदेश को मूर्त रूप दे रहे प्रधानमंत्री मोदी।

शिमला 19 नवंबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक देश भर में केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में आज शिमला में ढली से रिज मैदान होते हुए अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान तक माय भारत अभियान के तहत शिमला भाजपा व अन्य स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से यूनिटी मार्च निकाला गया। सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में इस मार्च में शामिल हुए।
यूनिटी मार्च में मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को एकजुट कर वर्तमान भारत का निर्माण सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और त्वरित निर्णय से संभव हुआ। आज जब भारत दुनिया के सामने मजबूती के साथ सर्वप्रथम बनने के रास्ते पर खड़ा है, इसकी नींव डालने का काम सरदार पटेल ने किया था।
श्री कश्यप ने कहा कि देश के लोग अब एकजुट हैं और उन्होंने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। श्री मोदी ने हर क्षेत्र में सरदार पटेल के दृष्टिकोण, विचार व संदेश को मूर्त रूप देने का काम किया है।
यूनिटी मार्च में एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी तिरंगा लेकर शामिल हुए।