सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 11:05 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 11:05 am

विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देश वासियों को क्रिसमस की बधाई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने देश तथा प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई दी है अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि क्रिसमस का पावन पर्व पूरे देश सहित विश्वभर में हर्ष, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाता है। यह पर्व ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो प्रेम, करुणा, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है। हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार न केवल ईसाई समुदाय के लिए, बल्कि सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए आपसी सौहार्द और शांति का प्रतीक बन चुका है।
पठानियां ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर शहरों और कस्बों में स्थित गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है और  विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया  जाता है।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर प्रार्थनाओं के द्वारा विश्व शांति, आपसी प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना करते है। क्रिसमस के दिन बच्चों व युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। सांता क्लॉज के रूप में सजे स्वयंसेवक बच्चों को उपहार, टॉफी और चॉकलेट इत्यादि बाँटते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, क्षमा और मानव सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने समाज में फैली नकारात्मकता, हिंसा और भेदभाव को दूर कर आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। क्रिसमस का पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सहिष्णुता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। पठानियां ने सभी को क्रिसमस  की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों को जीवन में अपनाकर ही हम एक बेहतर, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।