सबकी खबर , पैनी नज़र

July 24, 2026 12:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 24, 2026 12:24 am

डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया में हिमाचल भाजपा की सशक्त सहभागिता

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से आए भाजपा नेताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने पार्टी की संगठनात्मक एकता और अनुशासन को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक पवन कुमार काजल, बिहारी लाल शर्मा, रशीम धर सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि भाजपा की यह निर्वाचन प्रक्रिया पार्टी के सुदृढ़ संगठनात्मक ढांचे, आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासन का सशक्त उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पूर्ण समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा पार्टी के निर्णयों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।