लखनऊ: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. इसमें सभी जिलों के कप्तान और डीएम भी शामिल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी.
5 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पांच अक्टूबर को लखनऊ (Lucknow) आएंगे और यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का स्थलीय निरीक्षण भी किया. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें:- जन्मदिन पर पूर्व विधायक की मौत, दिवंगत पिता की तस्वीर पर माला चढ़ाते हुए तोड़ा दम
गोरखपुर कांड में सरकार की हुई फजीहत
गोरखपुर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में भी यूपी सरकार और पुलिस की जमकर फजीहत हुई. इस दौरान योगी सरकार को भी विपक्ष की खरीखोटी सुननी पड़ी. ऐसे में योगी आदित्यनाथ का दर्द छलका है. उन्होंने यूपी पुलिसवालों को नसीहत दी है कि एक चूक आपको नायक से खलनायक बना देती है. उन्होंने कहा कि पुलिस सही समय पर सही जानकारी पुलिस और सोशल मीडिया पर दे दे तो खलनायक बनने से बच सकते हैं. यूपी सीएम पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान करने पहुंचे थे. उन्होंने प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को उनके द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया.
ये भी पढ़ें:- कैप्टन और कांग्रेस में तेज हुआ घमासान, पार्टी ने बताई सीएम पद से हटाने की वजह
‘अच्छा काम करेंगे तो बधाई मिलेगी’
योगी ने कहा कि अच्छा काम करने पर आपको बधाई मिलेगी, प्रशंसा मिलेगी. यूपी पुलिस के साथ यह खासकर है क्योंकि जनता के साथ जितना ज्यादा गहरा संवाद होगा उतनी ही गहराई से अच्छाई और बुराई देखने को मिलेगी. अगर आप अच्छा करेंगे, जनता इसे हाथोंहाथ लेगी. गलत करेंगे तो जनता आपको देखते ही देखते नायक से खलनायक बनाने में देर नहीं लगाती है. जनता आपकी हर एक गतिविधि पर नजर रखती है. हो सकता है कुछ देर तक आप शासन और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक सकें लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं कर सकते हैं.
(इनपुट: एजेंसी से भी)
LIVE TV








