सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 10:35 pm

सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर

भारत Dead नहीं विश्व की Dominating इकॉनमी: अनुराग सिंह ठाकुर 
संसद में बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट 2026-27 की सराहना की

11 फ़रवरी 2026, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज संसद में बजट 2026-27 पर भाजपा की ओर से बोलते हुए बजट की सराहना की व इसे सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायवाला बजट बताया व इस सर्वकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट किया।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मैं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को राष्ट्र की तरह से बधाइयां देना चाहता हूँ। मोदी जी के सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश के समक्ष नवाँ बजट प्रस्तुत किया है और यह नवाँ बजट भी पिछले आठ बजट की तरह दूरगामी है और इस बजट को मैं नवरत्न ही कहना चाहूंगा। यह बजट सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय वाला बजट है। जहाँ विकास कीपगडंडियाँ नहीं हैं हम वहाँ विकास का एक्सप्रेस लाते हैं। UPA के दस साल के बजट और NDA के दस साल के बजट की तुलना करें…. देश ने महसूस किया है NDA के बजट कांग्रेस के ज़माने के ड्रॉइंग रूम बजट नहीं होते हैं….हमारे बजट जमीन से जुड़े होते हैं । कांग्रेस के जमाने में बजट एक political document होता था लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए बजट सबकी भागीदारी वाला एक national mission है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “बजट में देश के 12 सेक्टर बैंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला, पर्यटन, कृषि, रक्षा, ऊर्जा, रेलवेऔर परिवहन विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा capital expenditure Rs 11.2 lakh crore से बढकर Rs 12.2 lakh crore हो चुका है ।यह एक इंडिकेशन है की हमारी सरकार ने विकसित भारत के जो लक्ष्य निश्चित किए हैं उस पर हम आगे बढ़ रहे हैं । हम short-term applause के लिए long-term assets building के लिए काम करते हैं । हम कहते हैं की भारत ने पिछले एक दशक में विकास के एक शतक की यात्रा पूरी की है तो उसके पीछे आधार है। आजादी के 70 साल बाद भी देश में सात ही AIIMS थे ।आज देश भर में 23 AIIMS हैं, हिमाचल को भी AIIMS मिला, जम्मू को भी मिला AIIMS और NorthEast में आसाम को भी मिला।
2014 तक देश में कुल 387 medical college थे और आज इसकी संख्या 706 है 
पहले MBBS सीट की संख्या 51,000 थी आज इसकी संख्या 1,07,000 है ।मोदीजी की सरकार ने सितम्बर 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुवात की थी । यह अपने आप में विश्व की सबसे बड़ी Universal Healthcare Scheme है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी कहते हैं कि भारत एक डेड इकोनमी है, मैं कहता हूँ हम Dead नहीं विश्व की Dominating इकॉनमी हैं इसलिए आज यूरोपियन यूनियन ने भारत के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट किया है । राहुल गांधी चुनाव आयोग वसंवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। चुनाव आयोग पर आपको विश्वास नहीं है तो अपनी अपनी लोकसभाओं से चुनाव जीतकर इस सदन की सदस्यता क्यों ग्रहण की? बात ऐसी है कि कोई वोटचोरी नहीं हो रही है, देश की जनता बस चोरों को वोट नहीं दे रही है। राहुल गाँधी वह नेता प्रतिपक्ष हैं जिनका प्रोग्रामिंग अंकल सैम, अंकल सोरोस ने किया हुआ है। इनमें अंकल सैम का सिम कार्ड और सोरोस का सॉफ्टवेयर फिट है,  जो उधर से टाइप होता है, वही इधर से टेलिकास्ट होता है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राहुल गाँधी का क्या है, वह पहले आरोप लगाते है फिर माफ़ी माँग लेते हैं राहुल गाँधी एक habitual असत्य बोलने वाले व्यक्ति हैं। हमारा लक्ष्य है AI for All और इस बजट में हमारी सरकार ने निर्धारित किया है की आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का लाभ किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग सहित समाज के हर क्षेत्र को पहुँचे। हमारा लक्ष्य है भारत को AI Enabled Nation बनाना इसलिए अगले बीस सालों तक डाटा सेंटर और काउंट सर्विसेज को टैक्स फ्री रखा जाएगा ।
हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक भारत को AI Innovation Hub बनाना । AI के क्षेत्र में employment and innovation के बड़े अवसर मौजूद हैं। वैश्विक स्तर पर वर्ष 2030 तक AI क्षेत्र में 8 करोड़ से अधिक professionals की जरूरत पड़ेगी”