धर्मशाला, 26 फरवरी: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जुपिटर सोलर टेक प्राइवेट लिमिटेड, सोलन द्वारा डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (पुरुष एवं महिला) के 260 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
इन पदों के लिए ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने तीन वर्षीय पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्टाॅॉनिक्स, मैकेनिकल या केमिकल) किया हो। कुल 260 पदों में से 200 पद प्रोडक्शन विभाग तथा 60 पद क्वालिटी विभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो लेकर 05 मार्च 2026 को उप रोजगारकार्यालय, देहरा तथा 06 मार्च 2026 को ओ.बी.सी. भवन, नगरोटा बगवां में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर संबंधित कंपनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं।
साक्षात्कार में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।




