सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 12:05 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 12:05 pm

विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज अपराह्न 12:30 बजे लोक भवन पहुँचकर हि0प्र0 के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें तेलंगाना राज्य का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा तथा हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
पठानियां ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश राज्य के गवर्नर के रूप में एक बेहतरीन व सफल कार्यकाल रहा है तथा इस दौरान इनका प्रदेश को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता रहा है। पठानियां ने कहा कि उनके हमेशा ही शिव प्रताप शुक्ल के साथ पारिवारिक तथा व्यक्तिगत सम्बन्ध रहे हैं जिन्हें वह लम्बे अन्तराल तक स्मरण रखेंगे। इस अवसर पर पठानियां ने उन्हें गुलदस्ता, टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।