सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 5:39 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 5:39 pm

विश्वविद्यालय परिसर में स्थित समरहिल उपडाकघर का लोकार्पण

शिमला डाक मण्डल के अंतर्गत आज दिनांक 17.03.2026 को डाक विभाग की प्रमुख ‘एन-जेन'(N-GEN) (नेक्स्ट जेनरेशन) पहल के तहत नवीनीकृत और उन्नत किए गए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में स्थित समरहिल उपडाकघर का लोकार्पण श्री संजय सिंह मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल एवं डॉ. महावीर सिंह, कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा किया गया जो कि शैक्षणिक समुदाय के लिए आधुनिक, नागरिक-हितैषी डाक सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समारोह में श्री हरजिंदर सिंह भट्टी निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश परिमंडल, श्री कंचन सिंह चौहान प्रवर अधीक्षक डाकघर शिमला मण्डल, श्री देव राज उप अधीक्षक डाकघर शिमला मण्डल, छात्र, मीडिया प्रतिनिधि और डाक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुये श्री संजय सिंह मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा पहले चरण में पुरे भारत में 46 डाकघर ‘एन-जेन’  के तहत लोकार्पित हुये है, जिनमें हिमाचल प्रदेश के दो डाकघर पालमपुर एवं हमीरपुर सम्मिलित हैl  दूसरे चरण में कुल 80 डाकघर पुरे भारत में ‘एन-जेन’ के तहत नवीनीकृत  किये जा रहे है, इन में से आज समरहिल उपडाकघर का लोकार्पण किया गया और इसी क्रम में नौणी उपडाकघर को भी नवीनीकृत किया जा रहा है l ‘एन-जेन’ डाकघर एक नए युग के सेवा वातावरण को दर्शाता है, जो ग्राहक-हितैषी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और डिजिटल रूप से सशक्त है। उन्नत बुनियादी ढांचे से सुसज्जित यह सुविधा एक ही छत के नीचे बचत योजनाओं, बीमा उत्पादों, डाक और पार्सल सेवाओं और ई-सक्षम नागरिक सेवाओं सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगी। इस अवसर पर बोलते हुए श्री संजय सिंह मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल ने कहा कि एन- जेन पहल का उद्देश्य पारंपरिक डाकघरों को जीवंत सेवा केंद्रों के रूप में पुनर्परिभाषित करना है जो युवा पीढ़ी की अपेक्षाओं के अनुरूप है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक डाक सुविधा स्थापित करने के लिए डाक विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों और शिक्षकों को परिचित और सुलभ वातावरण में आवश्यक सेवाओं तक आसान पहुंच प्राप्त होगी।
एन- जेन समरहिल उपडाकघर का उद्घाटन डाक विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल को मजबूत करने में एक मील का पत्थर है, जो नवाचार, समावेशिता और सेवा उत्कृष्टता के प्रति इंडिया पोस्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हैl