मार्च 28 —2026, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मन्त्री श्री प्रताप राव जाधव ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की आयुष्मान भारत —–प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत देश भर में 36,229 इम्पैनलड हॉस्पिटल्स के माध्यम से कैंसर , दिल के रोगों , फेफड़ों , ब्रैस्ट रोगों सहित 27 गम्भीर रोगों का इलाज किया जा रहा है / उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत 6,746 प्राइवेट अस्पताल भी इम्पैनलड किये गए हैं/
उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत सभी गम्भीर बिमारियों और और महंगे डायग्नोस्टिक टेस्टों को शामिल किया गया है /
उन्होंने बताया की योजना के सितम्बर 2018 से शुरू होने के बाद स्वास्थ्य लाभ पैकेज को पांच बार संशोधित किया गया है /शुरू में सितम्बर 2018 में
इस योजना में 1391 पैकेज शुरू किये गए थे जिन्हें अब बढ़ा कर 1,961 कर दिया गया है /
इस योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थी ग्रहण कर सकते हैं /ĺ







