सबकी खबर , पैनी नज़र

November 12, 2026 4:31 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 12, 2026 4:31 pm

आई.एच.एम कुफरी में भारत-ऑस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना

हिमालय और आल्प्स के सांस्कृतिक संगम का उत्सव

शिमला। होटल प्रबंधन संस्थान (आई.एच.एम), कुफरी एक अनूठी पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कलात्मक सहयोग का उत्सव मना रहा है। होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा कुफरी स्थित मिलिट्री कैंप से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अपनी प्रमुख चारदीवारी पर एक भारत-ऑस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना शुरु की जा रही है। इस परियोजना को एसओएफएल (SOFL) शिमला की सुश्री सीमा शर्मा का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
इस भित्ति चित्र की परिकल्पना “जहां हिमालय आल्प्स से मिलता है” (Where the Himalayas Meets the Alps) विषय पर आधारित है। ऑस्ट्रियाई दूतावास की ओर से इस परियोजना को पूरा करने वाले कलाकार श्री फ्लोरियन पर्ल और श्री विटाली हरेख हैं।
इससे पहले, आई.एच.एम शिमला के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी ने अतिथि कलाकारों का स्वागत किया और इस सार्थक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए ऑस्ट्रियन कल्चरल फोरम तथा ऑस्ट्रियाई दूतावास, नई दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को अपनी रचनात्मक कल्पना को साकार करते देखना छात्रों को वैश्विक कला और अंतर-सांस्कृतिक स‌द्भाव को करीब से समझने का एक अनूठा अवसर देता है।
इस भित्ति चित्र के पूरा होने के पश्चात, ऑस्ट्रियन कल्चरल फोरम, नई दिल्ली के निदेशक श्री माइकल पाल भी 23 से 25 नवंबर 2026 तक आईएचएम कुफरी के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान 24 नवंबर को वे छात्रों के लिए “ऑस्ट्रिया में अध्ययन और रोजगार के अवसर विषय पर एक विशेष प्रस्तुति और करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करेंगे।