सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 9, 2026 11:12 pm

हिम केयर के तहत आईजीएमसी में पूर्व सरकार द्वारा लगभग 60 करोड़ का भुगतान किया गया: जयराम ठाकुर

हिम केयर के तहत आईजीएमसी में हमारी सरकार के समय लगभग 60 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहाँ भी सुक्खू जी 120 करोड़ का घोटाला निकाल लाए हैं। यह सरकार हिम केयर को बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

पहले विधान सभा में कहा कि हिम केयर में 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है, जब हमने आंकड़े रखे कि हमारी सरकार में कुल इलाज ही 441 करोड़ का हुआ है, तो मुख्यमंत्री को समझ आया कि झूठ तो बेनकाब हो गया तो कहा कि हमसे गलती हो गई। एक संस्थान का मामला है, 120 करोड़ का घोटाला है।
सवाल यह है कि जब यह तय हो गया कि हमारी सरकार के समय आईजीएमसी में हिम केयर के तहत लगभग 60 करोड़ का ही भुगतान हुआ है तो वह 120 करोड़ का घोटाला कहाँ से लाए हैं। अब वह क्या झूठ बोलते हैं यह देखना बाकी है।
सराज विधान सभा के बालीचौकी मे कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर