सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 12:38 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 12:38 pm

नि:शुल्क डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

दिनांक: 20 अप्रैल 2026, आज मानवी संस्था द्वारा मशोबरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, घरेच में एक नि:शुल्क डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल विद्यालय के छात्रों बल्कि आसपास के गांव के लोगों की भी दंत जांच की गई।
कुल 62 छात्रों एवं 25 अभिभावकों का सफलतापूर्वक डेंटल चेक-अप किया गया। इसके साथ ही छात्रों को भोजन एवं लेखन सामग्री भी वितरित की गई।
इस सफल आयोजन के लिए मानवी संस्था बधाई की पात्र है। संस्था IGMC से आए डॉ. अतुल संख्या एवं उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मानवी संस्था से मधु सूद, किमी सूद, भारती सूद, सुषमा मनोचा, सुधा सूद एवं निरमा चौहान उपस्थित रहे।