सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 22, 2026 11:07 pm

आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू हॉस्पिटल में 24 घंटे का धरना जारी कर दिया है।

सरकार ने कमला नेहरू हॉस्पिटल से जो गायनी ओ पी डी igmc के लिए शिफ्ट की है। उसका विरोध महिला समिति निरंतर कर रही है। सरकार का फैसला की knh को igmc शिफ्ट किया जाना है सरासर महिला विरोधी फैसला है। जो महिला समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला समिति ने अभी 13 अप्रैल को भी knh पर जोरदार प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रदर्शन के दो दिन बाद ही हमारे सी एम महोदय जी का बयान आता है कि वो सिर्फ गायनी वार्ड igmc के लिए शिफ्ट कर रहे हैं ना कि शिशु मातृ ओपीडी।
   साथ ही उनका कहना हैं कि igmc में बदलाव का कारण knh में उचित सुविधा ना होना है।
    महिला समिति का कहना हैं कि उन्हें knh में उचित सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए थी। ना कि कमला नेहरू हॉस्पिटल को खत्म करके igmc और चम्याना के लिए पूरी तरह महिला विरोधी है।
     महिला समिति का कहना है कि कमला नेहरू हॉस्पिटल पूरे राज्य का एक मात्र मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल है जहां पूरे राज्य से बड़ी कठिनाइयों से शिमला पहुंचती हैं।इसके साथ ही गायनी पेशंट को धूप की बहुत जरूरत रहती हैं। और उनका इलाज बड़ी एहतियात से करना पड़ता हैं। जो कि igmc में बदलने से उन्हें इन्फेक्शन का भी ख़तरा बना रहेगा। और साथ ही महिला समिति का मानना ये भी है कि महिलाओं को एक ही छत के नीचे पूरा इलाज़ मिलना चाहिए।
    Igmc में और ओपीडी भी चलती हैं।और पूरे राज्य से मरीज अपने इलाज के लिए वहां पहुंचते है। जिसके कारण वहां काफी भीड़ भी रहती हैं। जिसके कारण भी महिलाओं को अपना इलाज वहां करवाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
    इसलिए महिला समिति मांग  करती है कि कमला नेहरू हॉस्पिटल की गायनी ओपीडी igmc से knh वापिस लाई जाए और knh में जिस तरह महिला इलाज पहले की तरह अच्छी व्यवस्था के साथ ओर उचित सुविधा के साथ पहले की तरह किया जाए।
    अन्यथा 13 अप्रैल को महिला समिति ने सिर्फ प्रदर्शन किया था। लेकिन मजबूर होकर महिला समिति आज 24 घंटे के धरने पर बैठ गई हैं। अगर अभी भी सरकार अपना महिला विरोधी फैसला वापिस नहीं करती है। तो महिला समिति आने वाली 30 अप्रैल को igmc में प्रदर्शन करेगी और अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो महिला समिति पूरे राज्य से महिलाओं को लामबंद करते हुए सचिवालय घेराव करने से भी कुरेच नहीं करेगी।
   आज 24 घंटे के धरने पर महिला समिति सरकार को आगाह कर रही हैं कि महिला समिति की जिला कमेटी तब तक कमला नेहरू हॉस्पिटल का मुद्दा लड़ेगी जब तक सरकार कोई उचित फैसला नहीं देगी।
आज के प्रदर्शन में सोनिया शबरवाल,फ़लमा चौहान,रमा रावत, हिम्मी ठाकुर,रंजना जैरेट,सुनिधि,दिव्या शर्मा,शारदा शर्मा,पलक शांडिल ,दीपा,डॉली,माला, सावित्री और भी कई महिलाओं की भागीदारी रही।
    महिला समिति आज 11 बजे धरने पर बैठ गई हैं और कल सुबह 11 बजे अपना विरोध प्रदर्शन आगामी बिगुल के साथ खत्म करेगी।