सबकी खबर , पैनी नज़र

June 18, 2026 2:43 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 18, 2026 2:43 pm

ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए शिमला पहुँची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विधान सभा अध्यक्ष ने की अगवानी।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज पूर्वाह्न 11:55 बजे हिमाचल प्रदेश राज्य के 5 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर कल्याणी हेलीपैड, शिमला पहुँची भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के साथ अगवानी की। पठानियां ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया तथा उनके सफल, सुखद, आरामदायक तथा स्वास्थ्यवर्धक दौरे की कामना की। गौरतलब है कि माननीय राष्ट्रपति   27 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक हि0प्र0 राज्य के ग्रीष्मकालीन प्रवास पर रहेंगी तथा प्रदेश के अन्य स्थानों का भी दौरा करेंगी।