सबकी खबर , पैनी नज़र

June 18, 2026 12:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 18, 2026 12:15 pm

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में 1 मई को जुटेंगे किसान, वैज्ञानिक एवं उद्योगपति

शिमला 30 अप्रैल 2026। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट-CPRI) में कल 01 मई, 2026 को किसान, वैज्ञानिक एवं उद्योगपतियों सहित आलू की खेती से जुड़े विभिन्न लोग जुटेंगे।
दरअसल, संस्थान द्वारा एक मई को दोपहर 12:00 बजे “पोटैटो वैल्यू चेन को मजबूत करना” विषय पर स्टेकहोल्डर्स के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव ,कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) और महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)  होंगे।
इस सम्मेलन का मकसद आलू सेक्टर के सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाना है जिसमें किसान, आलू इंडस्ट्री के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, एक्सटेंशन ऑफिसर, उपभोक्ता, मीडिया और नीति निर्माता शामिल हैं।
इस सम्मेलन का उद्देश्य आलू सेक्टर की निरंतर वृद्धि और विकास के लिए परस्पर बातचीत को बढ़ावा देना, ज्ञान के आदान प्रदान (नॉलेज एक्सचेंज) को आसान बनाना और मिलकर काम करने की रणनीति तलाशना है।