सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 8:05 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 8:05 pm

पंडोह डैम से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी, बांध प्रबंधन ने सतर्क रहने की अपील की

मंडी,30 अप्रैल। बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता (इलेक्ट्रिसिटी एवं मैकेनिकल डिविजन) ने सूचित किया है कि ब्यास नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण पंडोह जलाशय में जल प्रवाह निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेट को अतिरिक्त जल प्रवाह बांध के निचले हिस्से में छोड़ने के दृष्टिगत संचालित किया जाना आवश्यक है, चूंकि जलग्रहण क्षेत्र के विस्तार के साथ नदी का जल प्रवाह और भी बढ़ सकता है।
उन्होंने पंडोह बांध से आगे ब्यास नदी के निचले हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं इत्यादि को उस ओर छोड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।