सबकी खबर , पैनी नज़र

July 22, 2026 5:57 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 22, 2026 5:57 pm

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

शिमला 04 जून, 2026, राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक व औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। शेष एक प्रतिशत निर्णयों को लेकर चर्चा भी की गई, जिनमें वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, जलशक्ति, बहुउद्देेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों की सराहना की और बाकी निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह, सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस आशीष सिंहमार, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रास्कॉन, निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार, निदेशक ट्रेजरी अकाउंट्स एंड लॉटरीज विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।