सबकी खबर , पैनी नज़र

June 7, 2026 11:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 7, 2026 11:34 am

07-06-2026 सन् ईस्वी
24 ज्येष्ठ  2083 विक्रम संवत् अधिक ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी रविवार।आपका दिन मंगलमय हो।

✍रवि गौड़ ।अधिक मास 17-05-2026 ईस्वी
से  15-06-2026 ईस्वी तक रहेगा।

पंचक 06-06-2026 सायं 07-04 पर प्रारम्भ होंगे,11-06-2026 को प्रातः 08-17 पर समाप्त होंगे।

आपको पता ही है इस अवधि में घरेलू प्रयोग की कोई भी वस्तु लेना वर्जित है।

‘मुसीबतों से भागना नई मुसीबतों को जन्म देने जैसा है’।

पुराणों में वर्णित एक कथा के अनुसार, एक बार देवराज इन्द्र ने असुरों के भय से अपना धैर्य खो दिया। युद्ध में कठिनाइयाँ बढ़ीं तो वे अपने कर्तव्य से दूर भागकर छिप गए। इन्द्र के छिप जाने से स्वर्ग का शासन अस्त-व्यस्त हो गया। देवताओं का मनोबल टूट गया और असुरों का आतंक और बढ़ गया।
तब देवगुरु बृहस्पति ने इन्द्र को समझाया, “समस्या से भागने से वह समाप्त नहीं होती, बल्कि और बड़ी होकर सामने आती है। साहसपूर्वक उसका सामना करना ही समाधान का मार्ग है।”
इन्द्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। उन्होंने पुनः आत्मविश्वास और पराक्रम के साथ देवताओं का नेतृत्व किया। सभी देवताओं ने मिलकर असुरों का सामना किया और अंततः विजय प्राप्त की।
इस घटना से इन्द्र ने सीखा कि मुसीबतों से भागना नई मुसीबतों को जन्म देने जैसा है। कठिनाइयों से डरकर पीछे हटने वाला व्यक्ति संकट को बढ़ा देता है, जबकि धैर्य और साहस से उनका सामना करने वाला अंततः सफलता प्राप्त करता है।
शिक्षा: जीवन में आने वाली समस्याओं से कभी नहीं भागना चाहिए। साहस, धैर्य और विवेक से उनका सामना करने पर ही विजय मिलती है।

कविता

बुद्धि प्रभु ने हमें दे ही दी है
उसी की ही लौ से हैं होते उजाले
आओ इसे आज हम आजमाएं
बाकी का छोड़ें प्रभु के हवाले।।१।।

नदिया है गहरी शीतल वो जल है
हीरा मिलेगा हिम्मत से प्यारे।
हिम्मत जुटाओ निकालो उसे तुम
कहां तक चलोगे किनारे किनारे।।२।।

छिपे बंकरों में भी जीवित न रहते
वही जीतते जो हिम्मत से लड़ते।
हिम्मत जो करते वही भाग्य गढ़ते
बने थे जो राजा वो नीचे उतरते।।३।।

वो है वीर बाला जो तट है बैठी
अशान्ति के जल में कभी न नहाये
बुद्धि से सोचे मनन से नहाये
अवसर वो अनुकूल कैसे न पाये।।४।।

प्रियतम वो प्यारा आकर रहेगा
प्रतीक्षा में बैठे को कुछ ऐसे कहेगा।
प्रतीक्षा करो तुम प्रियतम मिलेगा
उजाला मिलेगा अंधेरा छंटेगा।।५।।

जीवन की सब मुसीबतों से लड़ेंगे
हिम्मत से बुद्धि से हम काम लेंगे।
सोते हुए को जगा हम तो लेंगे
बिछड़े जो हैं हम को सचमुच मिलेंगे।६

https://www.youtube.com/channel/UCQRqLFP7bUNJ43GUVQPpT2Q  
9418091489,9816328246

https://primetrace.com/group/488307/home?utm_source=android_quote_share&utm_screen=quote_share&referral_code=OP9KQ&utm_referrer_state=ADMIN