सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 11:14 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 11:14 pm

मुख्यमंत्री कल संजौली में करेंगे 3.18 करोड़ से बने बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का लोकार्पण

शिमला, 07 जून, 2026, मशोबरा में करेंगे “नव-जीवन” नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन*

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 08 जून, 2026 को शिमला जिला के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे। मुख्यमंत्री 08 जून को प्रातः 11 बजे संजौली में लगभग 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम एवं मैदान का लोकार्पण करेंगे।
यह आधुनिक खेल परिसर क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। स्टेडियम में रसोईघर, चेंजिंग रूम, शौचालय तथा ओपन हॉल जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मशोबरा में निर्मित “नव-जीवन” नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान करेगा। इस केंद्र के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
प्रदेश सरकार नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रही है और इस दिशा में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। “नव-जीवन” केंद्र का शुभारंभ इस अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।