सबकी खबर , पैनी नज़र

August 11, 2026 9:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 11, 2026 9:23 pm

Political game started on Lakhimpur violence, these opposition leaders will visit the district | लखीमपुर हिंसा में शुरू हुआ सियासी पर्यटन, ये विपक्षी नेता करेंगे जिले का दौरा

लखीमपुर खीरी : रविवार को UP के लखीमपुर खीरी में हुई घटना ने एक बार फिर किसान आंदोलनकारियों को उग्र कर दिया है. 8 लोगों की मौत से देश भर में हर तरफ गुस्सा फूट पड़ा है. इस घटना के बाद कई नेता लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. 

इस घटना के बाद प्रियंका गांधी भी लखनऊ पहुंच चुकीं हैं और सोमवार सुबह तक वह भी लखीमपुर पहुंचेंगीं. साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका. ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है.’

इसके अलावा किसानों के परिवार से मिलने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी सोमवार को लखीमपुर पहुंचेंगे. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,  ‘किसान का खून बहाया गया है! कल #lakhimpurkheri पहुंचूंगा’ 

लखीमपुर का मामला अब सिर्फ UP तक सीमित नहीं रह गया है. इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य है. किसान हूं, किसान का दर्द समझता हूं. इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए कल सुबह लखीमपुर जाउंगा.’  

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत रविवार को अपने अनेक समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए. सात ही राकेश टिकैत ने रवाना होने से पहले जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी.

इस मामले पर यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सोमवार को लखीमपुर जा सकते हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है. उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा. यही हाल रहा तो उप्र तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे.’

इनके अलावा TMC के भी 5 नेता और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सोमवार को लखीमपुर का दौरा करेंगे.

LIVE TV 

Source link