शिमला: न्यू शिमला सेक्टर – 1, लेन – 1 में स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में चल रहे 5 दिवसीय जीवन उत्कर्ष महोत्सव का आज दूसरा दिन रहा। आज दिल्ली अक्षरधाम मंदिर के विद्वान संत पूज्य त्यागनिष्ठदास स्वामी ने प्रेरक वक्तव्य का लाभ प्रदान किया। उनके प्रवचन का विषय था- “हम चलें तो हिंदुस्तान चले”।
बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता समुदाय के समक्ष देश के प्रति हमारा कर्तव्य और ज़िम्मेदारी क्या है? इस विचार पर स्वामीजी ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन में बताया कि देश के नागरिक होने का नाते देश के विकास में हम अपना योगदान किस प्रकार दें सकते हैं। “हम यह न कहें कि देश ने हमारे लिए क्या किया, बल्कि यह कहें कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं”, इस प्रसिद्ध उक्ति के आधार पर पूज्य स्वामीजी ने उपस्थित श्रोता वर्ग को प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक प्रवचन का लाभ प्रदान किया।प्रतिदिन संध्या 7.00 से 9.00 रात्रि तक चलने वाले इस उत्सव में तीसरे दिन- शुक्रवार 19 जून शुक्रवार का विषय रहेगा- “शाश्वत शांति का राजमार्ग”।
उपस्थित सभी श्रोतागणों का एक ही अभिप्राय था कि ऐसा मार्गदर्शन आज के समय में कोई नहीं देता।








