सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 10:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 10:12 pm

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर

शिमला, 19 जून, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर प शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस द्वारा इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध करवाया गया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश ज्योतिष एच एम, प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा देश में सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।

युवा कांग्रेस ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।