सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 3:51 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 3:51 am

स्वदेशी ही नही प्रवासी भारतीय भी गब्बर के मुरीद, ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे मिलने

चंडीगढ़ : पवन चोपड़ा:बेबाक अंदाज, अनूठी कार्यालय शैली और अनेकों नामों प्रदेश ही नही देश में भी अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रदेश के ऊर्जा, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज का जलवा विदेशी धरती पर भी कायम है। जिसकी झलक उस वक्त देखने को मिली जब हरियाणा के रोहतक जिले से ऑस्ट्रेलिया में बसे अमरदीप मलिक ऊर्जा मंत्री से मिलने उनके अंबाला कैंट स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री को पुष्प कुछ भेंट किया। वहीं हर दिल अजीज अनिल विज ने भी गर्म जोशी से मलिक स्वागत किया। इस दौरान अमरदीप मलिक ने अनिल विज के ऑस्ट्रेलिया में साथ बिताए पलों की यादें सांझा की।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संतों के सानिध्य में पूरे विश्व भर में फैल रहा है गीता ज्ञान:विज*

अनिल विज ने बताया कि विश्व भर में सबसे लोकप्रिय नेताओं कि फेहरिस्त मे शामिल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।वहीं आज भारत अध्यात्म की लो के जरिए पूरी दुनिया को सदमार्ग पर चलने का संदेश दे रहा है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा रचित श्रीमद् भागवत गीता भी प्रत्येक मनुष्य को कर्म करने और शांति का संदेश देती है। जिसके फल स्वरुप भारत भी विश्व भर में शांति का अग्रदूत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में अपनी पहचान बन चुके कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की धूम देश ही नहीं विश्व भर में है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा गीता जयंती को लेकर देश ही नहीं विदेशी धरती पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे । इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उसी राह पर हैं।

*साल 2023 ऑस्ट्रेलिया में मनाए गए गीता महोत्सव में विज हुए थे शामिल*

प्रवासी भारतीय अमरदीप मलिक ने बताया कि साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उस वक्त हरियाणा के मंत्री के रूप में अनिल विज और स्वामी गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज भी विशेष रूप से शामिल रहे थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार के तत्कालीन परिवहन मंत्री ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया था। अब यह भी एक एक संयोग है कि अनिल विज हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री की भूमिका मे है।मलिक ने बताया तब अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया पार्लियामेंट में भी अपना संबोधन दिया था।

*मल्टी कल्चर सांझ के लिए विज को निमंत्रण*

मालिक ने बताया ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों जिसमें हरियाणा वासियों की ओर से एसोसिएशन ऑफ इन हरियाणवी संस्था बनाई हुई है। जिसके वे उपाध्यक्ष भी हैं । उनकी एसोसिएशन की स्थापना दिवस की वर्षगांठ के लिए उन्होंने अनिल विज को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया है। जिसमें न्यू साउथ वेल्स स्टेट के अलावा मल्टीकल्चर मंत्रालय ऑस्ट्रेलिया सहयोगी रहेगा। उन्होंने बताया कि अनिल विज ने इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में अनिल विज के बहुत ही बड़ा प्रशंसक वर्ग है उसी प्रकार से ऑस्ट्रेलिया में भी उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है । यही नहीं इनके निराले अंदाज को देख तो वहां के स्थानीय लोग भी इनकी फैन फॉलोइंग में शामिल है।